आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन आम स्वास्थ्य समस्या बन चुकी है। यह धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाता है और दिल, किडनी और दिमाग पर गंभीर असर डाल सकता है। ज्यादातर लोग इसे नियंत्रित करने के लिए दवाओं पर निर्भर हो जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ आसान लाइफस्टाइल बदलावों से इसे नेचुरली कंट्रोल किया जा सकता है?

अगर आप भी दवाओं के सहारे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर रहे हैं या हाल ही में हाई बीपी की शिकायत हुई है, तो नीचे दिए गए 4 नेचुरल उपाय आपके लिए बेहद मददगार साबित हो सकते हैं:

 1. कच्‍चा लहसुन खाएं

भारतीय रसोई में लहसुन सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। सुबह खाली पेट लहसुन की दो कलियां खाने से ब्लड वेसेल्स को आराम मिलता है और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। इसमें मौजूद एलिसिन नामक तत्व BP को नेचुरल तरीके से कंट्रोल करता है।

2. वजन कंट्रोल रखें

अधिक वजन या मोटापा हाई ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है। वजन संतुलित रखने से न सिर्फ BP नॉर्मल रहता है बल्कि दिल की बीमारी और डायबिटीज का खतरा भी कम हो जाता है। इसके लिए आप डायटीशियन की सलाह से सही डाइट प्लान अपना सकते हैं।

Featured

 3. तनाव को कम करें

मानसिक तनाव भी हाई ब्लड प्रेशर का बड़ा कारण है। ध्यान, योग और गहरी सांस लेने जैसी तकनीकों से मानसिक शांति मिलती है और BP को कंट्रोल करना आसान हो जाता है।

 4. नींद पूरी लें

हर दिन कम से कम 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लेना जरूरी है। नींद की कमी शरीर में तनाव बढ़ाती है और BP बढ़ सकता है। नियमित नींद की आदत से शरीर का संतुलन बना रहता है।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए दवाओं के अलावा यह चार घरेलू उपाय बेहद प्रभावी हैं। सही खानपान, वज़न कंट्रोल, तनाव कम करना और पर्याप्त नींद जैसे छोटे बदलाव आपकी सेहत पर बड़ा असर डाल सकते हैं।