Aaj ka Rashifal 24 जुलाई 2025: गुरुवार का दिन ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार बेहद खास रहने वाला है। आज श्रावण कृष्ण अमावस्या है, जिसे हरियाली अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। इस शुभ दिन पर कई शुभ योग बन रहे हैं, जिनमें गौरी योग प्रमुख है। चंद्रमा आज मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे कुछ राशियों के लिए विशेष लाभ के संयोग बनेंगे।
आइए जानते हैं कि आज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन:
मेष राशि (Aries): आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों में सामान्य रहेगा लेकिन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। माता और मातृपक्ष से सहयोग मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। विरोधियों पर भी आपकी योग्यता का प्रभाव पड़ेगा। खर्चों को संतुलित रखने में सफल रहेंगे। यात्रा पर जाने से पहले समय का ध्यान रखें। भाग्य 93% साथ देगा। श्रीविष्णु स्तोत्र का पाठ करें।
वृषभ राशि (Taurus): आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में विपरीत लिंगी सहकर्मियों से तालमेल बनाकर चलना होगा। मानसिक भटकाव के कारण काम अटक सकता है, इसलिए एकाग्रता बनाए रखें। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। बड़े भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। भाग्य 78% साथ देगा। हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।
मिथुन राशि (Gemini): आज का दिन आपके लिए विशेष लाभकारी रहेगा। व्यापार में तेजी आएगी और इनकम में वृद्धि के योग हैं। कोई लंबे समय से अटकी डील पूरी हो सकती है। कर्ज से मुक्ति का मार्ग मिलेगा। कार्यस्थल पर दिन बहुत अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए भी दिन अनुकूल है। विद्यार्थियों के लिए सामान्य से बेहतर रहेगा।
कर्क राशि (Cancer): आज का दिन करियर में प्रगति लेकर आएगा। व्यवसाय में लाभ और नए काम की शुरुआत हो सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी और जीवनसाथी के साथ प्रेम बना रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और बाहरी खानपान से बचें। गायत्री चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा।
सिंह राशि (Leo): आज रिश्तों में संपर्क-संवाद बेहतर रहेगा। विवेक और बड़प्पन से काम लें। कार्यकारी मामले लंबित रह सकते हैं। बजट पर नियंत्रण बढ़ाएं। लेनदेन पर ध्यान दें। न्यायिक विषयों में धैर्य रखें। यात्रा की संभावना है। लक्ष्यों को साधने में सफल रहेंगे। अधिकारीवर्ग सहयोगी होगा।
कन्या राशि (Virgo): आज आपकी रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। क्रोध पर संयम रखें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना होगा। प्रेम संबंधों में कुछ मतभेद हो सकते हैं, शांति बनाए रखें। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
तुला राशि (Libra): करियर में बेहतर प्रदर्शन बनाए रखेंगे। कारोबार को तेज बढ़ावा देंगे। प्रतिभा प्रदर्शन बनाए रखेंगे। प्रबंधन के प्रयासों में सुधार होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। तार्किक जोखिम उठाएंगे और प्रतिस्पर्धा बनाए रखेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नई आमदनी के स्रोत मिल सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio): आय में वृद्धि होगी, लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार में उत्साह बढ़ाएं। सहजता और सक्रियता बढ़ाएंगे। निवेश और विस्तार कार्यों में रुचि दिखाएं। पेशेवर मामले व्यवस्थित रहेंगे। कार्य व्यापार अनुकूल रहेगा। साहस से काम लेंगे।
धनु राशि (Sagittarius): अधिकारियों का साथ और सहयोग बनाए रखें। स्मार्ट वर्किंग अपनाएं। किसी पुराने समस्या से मुक्ति मिलेगी। कोई बड़ा फायदा मिलेगा। नौकरी, परिवार, व्यापार हर मामले में दिन अच्छा है। जमीन-जायदाद से संबंधित कार्य कर सकते हैं।
मकर राशि (Capricorn): आज का दिन सभी प्रकार से लाभ देने वाला रहेगा, लेकिन आपको किसी अच्छे मार्गदर्शक की आवश्यकता पड़ेगी। व्यवहार में गर्मी रहने से बीच-बीच में वातावरण अशांत हो सकता है। सहकर्मियों की लापरवाही भी विवाद का कारण बनेगी, लेकिन धन लाभ अवश्य होगा। परिजनों की इच्छा पूर्ति करने से घर में सुख-शांति रहेगी। लंबी यात्रा यथासंभव टालें, स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है।
कुंभ राशि (Aquarius): आज आपका दिन छोटी-मोटी उलझनों को छोड़ सामान्य ही रहेगा। व्यस्तता अधिक रहने से पारिवारिक आवश्यकताओं पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। सेहत की अनदेखी करना आगे भारी पड़ सकता है। काम धंधे में पहले से सुधार आएगा। धन संबंधी कार्य निर्विघ्न पूर्ण होंगे, लेकिन इसके लिए दिमागी कसरत करनी पड़ेगी।
मीन राशि (Pisces): आज का दिन विपरीत फल देने वाला रहेगा। पूर्व निर्धारित योजनाएं अधूरी या असफल हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र पर मनमानी के कारण आर्थिक हानि होगी। आज आप बिना विचारे कोई भी कार्य न करें। स्वभाव में जल्दबाजी अधिक रहेगी।