Patwari Admit Card 2025 :राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक पोर्टल rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पटवारी के कुल 3705 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन रविवार, 17 अगस्त 2025 को किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी:

  • प्रथम पाली: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
  • द्वितीय पाली: दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक

इस भर्ती परीक्षा के लिए 6.78 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अंतिम समय की किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया:

Featured

  1. सबसे पहले RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. Recruitment & Result सेक्शन में “Patwari 2025 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
  3. आवेदन संख्या और जन्मतिथि भरें।
  4. स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड और प्रिंट करें।

पटवारी परीक्षा 2025 राज्यभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ फोटो आईडी ले जाना अनिवार्य है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा।