SBI PO Admit Card 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) जल्द ही एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड 2025 (SBI PO ADMIT CARD) जारी करने वाला है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा की तिथियां 2, 4 और 5 अगस्त 2025 निर्धारित की गई हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से sbi.co.in वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 541 पदों पर प्रोबेशनरी ऑफिसर की नियुक्ति की जाएगी, जिसमें 500 नियमित पद और 41 बैकलॉग पद शामिल हैं।

परीक्षा पैटर्न:

  • परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी।
  • कुल 100 अंकों की ऑब्जेक्टिव टेस्ट होगी।
  • तीन सेक्शन होंगे:
    • अंग्रेज़ी भाषा
    • गणितीय योग्यता
    • रीजनिंग एबिलिटी
  • प्रत्येक सेक्शन के लिए अलग-अलग समय सीमा होगी।
  • नेगेटिव मार्किंग लागू होगी: हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती।

How to download SBI PO Admit Card 2025

  1. SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  2. “Careers” सेक्शन में जाएं।
  3. “Recruitment of Probationary Officers” पर क्लिक करें।
  4. एडमिट कार्ड डाउनलोड (SBI PO ADMIT CARD 2025) लिंक चुनें।
  5. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  6. सबमिट करके एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

जरूरी निर्देश:

  • परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो आईडी और पासपोर्ट साइज फोटो ले जाना अनिवार्य है।
  • परीक्षा से पहले सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

नोट: एडमिट कार्ड जुलाई के तीसरे या चौथे सप्ताह में जारी होने की संभावना है। उम्मीदवारों को समय रहते तैयारी पूरी कर लेनी चाहिए।

Featured