अजमेर: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) इस बार अकादमिक कैलेंडर को पटरी पर लाने के लिए तेज गति से तैयारी कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक, बोर्ड इस बार कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं (RBSE 10th-12th Board Exam 2026) फरवरी माह में ही शुरू करने की योजना बना रहा है, जबकि पिछले वर्ष ये परीक्षाएं मार्च-अप्रैल के मध्य आयोजित हुई थीं।
इस बड़े बदलाव के तहत, बोर्ड लगभग 20 लाख विद्यार्थियों को शामिल करते हुए, 12 फरवरी 2026 से परीक्षाएं शुरू करने की तैयारी कर रहा है।
मार्च के पहले पखवाड़े में ही पूरी होंगी परीक्षाएं
जानकारी के अनुसार, बोर्ड ने टाइम-टेबल को अंतिम रूप देने का काम लगभग पूरा कर लिया है। यदि परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होती हैं, तो बोर्ड का लक्ष्य मार्च के पहले पखवाड़े (15 मार्च तक) में ही 10वीं और 12वीं के सभी मुख्य विषयों की परीक्षाएं संपन्न कराना है।
क्यों हो रहा है यह बदलाव?
बोर्ड द्वारा परीक्षाएं जल्दी आयोजित करने के पीछे मुख्य रूप से तीन बड़े उद्देश्य हैं:
- नया सत्र 1 अप्रैल से: सबसे बड़ा लक्ष्य यह है कि 1 अप्रैल 2026 से नया शिक्षा सत्र सुचारू रूप से शुरू किया जा सके।
- शीघ्र परिणाम: परीक्षाएं जल्दी समाप्त होने से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन समय पर होगा और परिणाम भी शीघ्र घोषित किए जा सकेंगे।
- बेहतर अध्ययन समय: इससे छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं (जैसे JEE, NEET) की तैयारी के लिए और अगली कक्षा के अध्ययन के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा।
परीक्षा केन्द्रों की तैयारी जारी
20 लाख छात्रों की परीक्षा के लिए बोर्ड ने जिलों में परीक्षा केंद्रों को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। पुराने परीक्षा केन्द्रों की समीक्षा की जा रही है और उनकी सुविधाओं का आकलन किया जा रहा है। इसके साथ ही, बोर्ड ने नए केन्द्रों के प्रस्ताव भी मांगे हैं, ताकि विद्यार्थियों को उनके नजदीकी और अधिक सुविधाजनक स्थान पर परीक्षा केंद्र उपलब्ध कराया जा सके।
कब जारी होंगे एडमिट कार्ड (10th-12th Admit Card )
उम्मीद है कि राजस्थान बोर्ड जल्द ही परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम (1 प्रकाशित करेगा, जिसमें विषयवार समय, परीक्षा दिवस और प्रवेश-पत्र (Admit Card) से संबंधित विवरण शामिल होंगे।