इस्लामाबाद/रावलपिंडी: पाकिस्तान की राजनीति में एक बार फिर भूचाल आ गया है। जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की सुरक्षा और सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर उड़ रही तरह-तरह की अफवाहों ने उनके समर्थकों और परिवार की चिंता बढ़ा दी है। इस बीच, इमरान खान की बहनों ने रावलपिंडी की अडियाला जेल के बाहर जमकर हंगामा किया और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।

सोशल मीडिया पर उड़ी मौत की अफवाह (Death Rumours)

पिछले 24 घंटों से सोशल मीडिया, विशेषकर ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) और व्हाट्सएप पर इमरान खान की मौत को लेकर कई दावे किए जा रहे हैं। कुछ अपुष्ट रिपोर्ट्स और “अफगानिस्तान टाइम्स” जैसे हैंडल्स के हवाले से दावा किया गया कि जेल में इमरान खान की हत्या कर दी गई है या उनकी तबीयत बेहद नाजुक है। इन खबरों ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के कार्यकर्ताओं में हड़कंप मचा दिया। हालांकि, अभी तक इन खबरों की किसी भी आधिकारिक स्रोत या credible agency ने पुष्टि नहीं की है और इन्हें ‘फर्जी खबर’ (Fake News) माना जा रहा है।

बहनों ने किया मिलने का प्रयास, पुलिस से झड़प

इन अफवाहों से घबराकर इमरान खान की बहनें— अलीमा खान (Aleema Khan) और उज्मा खान (Uzma Khan)— अपने भाई की खैरियत जानने के लिए अडियाला जेल पहुंच गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेल प्रशासन ने उन्हें मिलने की अनुमति देने से इनकार कर दिया।

इसके बाद वहां स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इमरान की बहनों का आरोप है कि पंजाब पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की। अलीमा खान ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने उन्हें बालों से पकड़कर घसीटा और जमीन पर पटक दिया। उन्होंने कहा, “हम सिर्फ अपने भाई को देखना चाहते थे क्योंकि हमें उनकी सलामती की चिंता है, लेकिन पुलिस ने हमारे साथ अपराधियों जैसा सुलूक किया।”

Featured