दुनियाभर में इंटरनेट यूजर्स मंगलवार को बड़े टेक्निकल झटके से दो-चार हुए, जब क्लाउड सर्विस कंपनी Cloudflare के बड़े आउटेज के कारण X (पूर्व में Twitter), ChatGPT, Spotify, Canva, McDonald’s जैसी कई लोकप्रिय वेबसाइट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अचानक काम करना बंद कर गए। यूजर्स को वेबपेज लोड न होने, Internal Server Error और कनेक्शन फेल जैसे संदेशों का सामना करना पड़ा, जिससे सोशल मीडिया से लेकर एआई चैटबॉट तक कई सर्विस घंटों तक बाधित रहीं।

कंपनी की स्टेटस पेज पर दी गई जानकारी के अनुसार, Cloudflare के ग्लोबल नेटवर्क पर अचानक ‘असामान्य ट्रैफिक स्पाइक’ दर्ज हुआ, जिसके बाद बड़ी संख्या में रिक्वेस्ट्स HTTP 500 एरर देने लगीं। इस तकनीकी गड़बड़ी की वजह से न सिर्फ वेबसाइट्स, बल्कि Cloudflare Dashboard और API भी प्रभावित हुए और कई एडमिन अपने प्रोजेक्ट्स और सेटिंग्स तक पहुंच ही नहीं पाए। कंपनी ने इसे एक मेजर इंसिडेंट मानते हुए टीमों को ‘ऑल हैंड्स ऑन डेक’ मोड में लगा दिया और लगातार स्टेटस अपडेट जारी किए।

आउटेज के दौरान X, ChatGPT और Spotify के यूजर्स ने सोशल प्लेटफॉर्म्स और मॉनिटरिंग साइट्स पर शिकायतों की बाढ़ ला दी कि वे लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं, टाइमलाइन लोड नहीं हो रही या एआई चैट रिप्लाई नहीं दे रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Downdetector जैसे आउटेज ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म भी Cloudflare इन्फ्रास्ट्रक्चर पर निर्भरता के कारण कुछ समय के लिए खुद ही डाउन या धीमे हो गए। इससे यूजर्स की कन्फ्यूजन और बढ़ गई कि दिक्कत उनके इंटरनेट में है या पूरी सर्विस ही ठप है