हम भारतीयों की आदत होती है कि छोटी से छोटी बात भी हम तुरंत Google पर सर्च करते हैं। चाहे कुकिंग रेसिपी हो या किसी बीमारी का इलाज, गूगल बाबा के पास हर सवाल का जवाब है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी कुछ गलत सर्च आपको सीधा जेल (Jail) पहुंचा सकती है?

जी हां, भारत सरकार और साइबर सेल (Cyber Cell) नए साल 1 जनवरी 2026 से इंटरनेट नियमों को और सख्त करने जा रही है। गूगल अब पहले से ज्यादा स्मार्ट है और आपकी हर गतिविधि पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर है। अगर आपने मजाक में भी नीचे दी गई 4 चीजें सर्च कीं, तो पुलिस बिना वारंट आपके दरवाजे पर खड़ी हो सकती है।

1. चाइल्ड पोर्नोग्राफी (Child Pornography)

यह गूगल पर सर्च की जाने वाली सबसे संवेदनशील और गैर-कानूनी चीज है।

  • नियम: भारत में ‘पाक्सो एक्ट’ (POCSO Act) के तहत चाइल्ड पोर्नोग्राफी देखना, सर्च करना या शेयर करना गंभीर अपराध है।
  • क्या होगा: जैसे ही आप इससे जुड़े कीवर्ड्स सर्च करते हैं, आपका IP Address तुरंत साइबर सेल और सुरक्षा एजेंसियों के पास फ्लैश हो जाता है। इसके लिए आपको 5 से 7 साल तक की जेल हो सकती है और इसमें जमानत मिलना भी मुश्किल है।

2. बम बनाने का तरीका (How to make Bomb/Weapons)

देश की सुरक्षा के मामले में एजेंसियां कोई रिस्क नहीं लेतीं। अगर आप गूगल पर ‘बम कैसे बनाएं’ या हथियारों से जुड़ी जानकारी सर्च करते हैं, तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं।

Featured

  • निगरानी: सुरक्षा एजेंसियां ऐसे कीवर्ड्स पर 24 घंटे नजर रखती हैं।
  • कार्रवाई: इसे आतंकी गतिविधि (Terrorist Activity) या संदिग्ध मानकर पुलिस आपको हिरासत में लेकर पूछताछ कर सकती है। मजाक में की गई यह सर्च आपकी पूरी जिंदगी बर्बाद कर सकती है।

3. रेप पीड़िता की पहचान (Identity of Victim)

सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार, किसी भी यौन शोषण या रेप पीड़िता का नाम और पहचान उजागर करना अपराध है।

  • सर्च न करें: अगर आप गूगल पर किसी पीड़िता का असली नाम या फोटो सर्च करने की कोशिश करते हैं या उसे सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं, तो आप कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं।

4. गर्भपात के तरीके (Abortion Methods)

भारत में कन्या भ्रूण हत्या और अवैध गर्भपात को लेकर कानून बहुत सख्त हैं।

  • क्या है खतरा: अगर आप डॉक्टर की सलाह के बिना गूगल पर ‘गर्भपात कैसे करें’ या इससे जुड़ी दवाइयां सर्च करते हैं, तो आप स्वास्थ्य विभाग और पुलिस के रडार पर आ सकते हैं। यह न केवल गैर-कानूनी है, बल्कि जानलेवा भी हो सकता है।