CMF Headphone Pro लंबे इंतजार के फाइनली भारत में दस्तक दे चुका है। यह कंपनी के लेटेस्ट वियरेबल हेडफोन है, जिसमें कंपनी ने कई धांसू फीचर्स के साथ पेश किया है। इन हेडफोन में शानदार म्यूजिक एक्सपीरियंस देने के लिए कंपनी ने Active Noise Cancellation दिया है, जो कि 40dB तक के बैकग्राउंड साउंड को कम करता है। साथ ही इसमें 40mm dynamic ड्राइवर्स दिए गए हैं। पानी से बचाव के लिए हेडफोन में IPX2 रेटिंग दी गई है। इसकी बैटरी 720mAh की है, जो कि सिंगल चार्ज पर 100 घंटे तक का प्लेटाइम प्रोवाइड करता है। आइए जानते हैं इस हेडफोन से जुड़ी सभी डिटेल्स।
CMF Headphone Pro Specs
CMF Headphone Pro में कंपनी ने 40mm dynamic ड्राइवर्स दिए हैं। यह हेडफोन High-Resolution Audio (Hi-Res) को सपोर्ट करते हैं। जैसे कि हमने बताया आउटडोर में शानदार म्यूजिक एक्सपीरियंस के लिए कंपनी ने हेडफोन में Hybrid Adaptive Active Noise Cancellation दिया है, जो कि बाहरी शोर को 40db तक कम करता है। कंपनी ने हेडफोन्स को लाइट ग्रे, डार्क ग्रे और लाइट ग्रीन कलर ऑप्शन शामिल है। इन हेडफोन में कंपनी ने इंटरचेंजेबल ईयर कुशन दिए हैं।
CMF Headphone Pro Price in India
CMF Headphone Pro को कंपनी ने 7,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। वहीं, सेल के दौरान इसे 6,999 रुपये में खरीद सकेंगे। इस हेडफोन की सेल 20 जनवरी से शुरू होने जा रही है, जिसे आप Flipkart के जरिए खरीद सकेंगे। कंपनी ने इस हेडफोन को तीन कलर ऑप्शन Dark Grey, Light Green और Light Grey में पेश किया है।
