Rajasthan Weather update: हिमालय से आ रही ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण राजस्थान में सर्दी का सितम अचानक बढ़ गया है। पूर्वी राजस्थान में एक-दो स्थानों पर शीत लहर दर्ज की गई है, जिससे प्रदेश के कई इलाकों में रातें ‘बर्फीली’ हो गई हैं। शेखावाटी अंचल में ठंड ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं, जहाँ फतेहपुर, सीकर और नागौर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे लुढ़क गया है।

मौसम विभाग (IMD) ने आज (17 नवंबर) और कल (18 नवंबर) के लिए राज्य के कुछ हिस्सों में शीत लहर का अलर्ट जारी किया है।

शेखावाटी में पारा 6 डिग्री से कम

शेखावाटी क्षेत्र में पारा 10 डिग्री से भी कम है, जिसने आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटों में दर्ज किए गए न्यूनतम तापमान के अनुसार:

  • फतेहपुर: 5.2 डिग्री सेल्सियस
  • नागौर: 5.3 डिग्री सेल्सियस
  • सीकर: 5.8 डिग्री सेल्सियस
  • चूरू: 7.9 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग के अनुसार, कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है।

Featured

प्रमुख शहरों में भी तापमान में भारी गिरावट

शेखावाटी के अलावा, राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में भी न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट देखी गई है।

  • जयपुर: 12.0 डिग्री
  • जोधपुर: 9.9 डिग्री
  • अलवर: 9.0 डिग्री
  • अजमेर: 10.0 डिग्री
  • भीलवाड़ा: 9.0 डिग्री
  • पिलानी: 8.5 डिग्री
  • कोटा: 12.3 डिग्री
  • करौली: 7.6 डिग्री
  • दौसा: 6.4 डिग्री
  • बाड़मेर: 15.1 डिग्री

जहाँ एक ओर प्रदेश शीत लहर की चपेट में है, वहीं पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क बना हुआ है। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री तक दर्ज किया गया।

IMD का पूर्वानुमान और अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले 48 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि, इस दौरान कहीं-कहीं शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी।

  • आज (17 नवंबर): झुंझुनूं, सीकर, चूरू और नागौर में शीतलहर की संभावना है।
  • बुधवार (18 नवंबर): सिर्फ सीकर जिले में शीतलहर की संभावना जताई गई है।

विभाग का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक राज्य में मौसम शुष्क ही रहेगा। 22 नवंबर तक न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास रहने और अधिकतम तापमान 30 डिग्री से कम रहने का अनुमान है।