Money Plant Vastu Tips: ज्यादातर घरों में आपको मनी प्लांट (Money Plant) लगा हुआ मिल जाएगा। वास्तु शास्त्र में इसे धन, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना गया है। ऐसी मान्यता है कि जैसे-जैसे यह पौधा बढ़ता है, घर में धन की आवक भी बढ़ती है। लेकिन कई बार मनी प्लांट लगाने के बाद भी लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है या उन्हें अपेक्षित लाभ नहीं मिलता।

वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, इसके पीछे का कारण मनी प्लांट को गलत दिशा या गलत तरीके से लगाना हो सकता है। अगर आप भी मनी प्लांट के शुभ फलों से वंचित हैं, तो चेक करें कि कहीं आप ये गलतियां तो नहीं कर रहे।

1. गलत दिशा का चुनाव

मनी प्लांट के लिए सबसे महत्वपूर्ण है सही दिशा। इसे कभी भी उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिशा में नहीं लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार, इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से धन हानि होती है और रिश्तों में खटास आती है। इसे हमेशा दक्षिण-पूर्व (आग्नेय कोण) दिशा में लगाना चाहिए, क्योंकि यह दिशा भगवान गणेश की मानी जाती है जो विघ्नहर्ता और समृद्धि दायक हैं।

Featured

2. जमीन को छूती पत्तियां

अक्सर लोग मनी प्लांट की बेल को नीचे की ओर लटकने देते हैं। वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट की पत्तियां कभी भी जमीन को नहीं छूनी चाहिए। इसे हमेशा ऊपर की ओर बढ़ने देना चाहिए। नीचे लटकती बेल आर्थिक गिरावट का संकेत मानी जाती है, जबकि ऊपर चढ़ती बेल तरक्की लाती है।

3. सूखा हुआ पौधा

अगर आपके मनी प्लांट के पत्ते पीले पड़ गए हैं या सूख गए हैं, तो उन्हें तुरंत हटा दें। घर में सूखा हुआ मनी प्लांट रखना दुर्भाग्य को न्योता देता है। इसे हमेशा हरा-भरा रखें।

4. घर के बाहर लगाना

मनी प्लांट को हमेशा घर के अंदर (Indoors) लगाना चाहिए। इसे घर के बाहर लगाने से यह लोगों की नजर में आता है और सूखने लगता है। साथ ही, बाहरी वातावरण में इसका विकास प्रभावित होता है। इसे ‘इनडोर प्लांट’ के रूप में ही रखें।

5. प्लास्टिक की बोतल का इस्तेमाल

कोशिश करें कि मनी प्लांट को कांच की बोतल (नीले रंग की बोतल बेहतर है) या मिट्टी के गमले में लगाएं। प्लास्टिक की बोतलों में इसे लगाना वास्तु के लिहाज से बहुत शुभ नहीं माना जाता।