Published
2 weeks agoon
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant singh Rajput) की मौत को करीब डेढ़ महीना बीत चुका है। अब सुशांत के पिता केके सिंह ने सुशांत सिंह राजपूत की कथित गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (rhea chakraborty) पर धोखाधड़ी और आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर दर्ज करवाई है। इस मामले में रिया समेत 6 लोगों खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती, मां संध्या चक्रवर्ती, भाई शोविक चक्रवर्ती और 2 मैनेजर सौमियल मिरांडा और श्रुति मोदी भी शामिल हैं।
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant singh Rajput) के परिवार ने रिया चक्रवर्ती (rhea chakraborty) पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। साथ ही परिवार का आरोप है कि रिया ने सुशांत को आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान किया। इसी कारण सुशांत ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।
इस मामले में अब रिया के सिर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। पुलिस इस मामले में कभी भी रिया (rhea chakraborty) समेत 6 लोगों को गिरफ़्तार कर सकती हैं। जिनपर सुशांत के पिता ने केस दर्ज़ करवाया है। बीती रात जाने-माने वकील सतीश मानेशिंदे (satish maneshinde) की जूनियर वकील आनंदिनी फर्नांडिस रिया के घर पहुंची थी। तभी रिया ने वकील को अपना कंसेंट साइन करके दे दिया है। इसके बाद अब वे इस मामले में कानूनी मदद ले सकती हैं।
पटना के एसपी विनय तिवारी ने बयान दिया है कि, “सुशांत सिंह सुसाइड केस में स्पेशल टीम गठित कर दी गई है, जो हर पहलुओं पर जांच कर रही है। वहीं इस मॉनीटरिंग आईजी कर रहे हैं। महिला पुलिस की आवश्यकता होगी तो उनको भी गठित किया जाएगा।”
खबरों को मानें तो अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (rhea chakraborty) को अब अपनी गिरफ़्तारी का डर सता रहा है। इसी के चलते रिया ने अपने केस को लड़ने के लिए भारत के सबसे महंगे वकीलों में से एक सतीश मनेशिंदे (satish maneshinde) तो हायर किया है। सतीश माने शिंदे देश के सबसे महंगा वकील हैं जो 1993 के मुंबई ब्लास्ट केस में एक्टर संजय दत्त का केस लड़ा था। इसके साथ ही वह 1998 के ब्लैकबक केस में सलमान खान के भी वकील रह चुके हैं। Read more :- Ankita Lokhande ने रिया चक्रवर्ती पर FIR दर्ज होने के बाद दिया ये रिएक्शन..
आपको मालूम हो कि सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती (rhea chakraborty) पिछले कुछ महीनों से रिलेशनशिप में थें। यहां तक कि रिया कोरोना के कारण लगे इस लॉकडाउन में भी सुशांत सिंह के साथ ही रह रहीं थी। सुशांत के सुसाइड के एक दिन पहले ही रिया सुशांत को छोड़कर चली गयीं थी। इसके बाद रिया ने सीधे महेश भट्ट से मुलाकात की थी। इस मामले में मुंबई पुलिस महेश भट्ट (mahesh bhatt) से पूछपाछ कर चुकी है। अब पुलिस किसी भी वक्त रिया की भी गिरफ़्तारी कर सकती है।
ईडी ने सुशांत के कुक, बॉडीगार्ड व हेल्पर को पूछताछ के लिए अपने दफ्तर बुलाया
सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या मामले पर डॉक्टर संदेह, कहा- मेरी समझ से परे
Sushant Case: रिया चक्रवर्ती और बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की लिखित दलीलें
करणी सेना ने संजय राउत के खिलाफ सुशांत मामले में दर्ज करवाई शिकायत
Kangana Ranaut ने SSR केस को लेकर एक बार फिर मुंबई पुलिस पर साधा निशाना
आइलैंड खरीदना चाहती थी रिया चक्रवर्ती, वायरल हो रहा वीडियो