Published
2 weeks agoon
सुशांत सिंह राजपूत ने (Sushant Singh Rajput) अपने बांद्रा स्थित घर में 14 जून को फांसी से लटक कर अपनी जा दे दी। उसके बाद से ही सुशांत सिंह को लेकर काफी खबरे आने लगी। सभी उनकी सुसाइड की वजह जानना चाहते हैं। मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। इसी बीच सुशांत मामले ने एक नया मोड़ तब लिया जब सुशांत के पिता केके सिंह (K.K Singh) ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज करवाई। पिता का आरोप है कि सुशांत ने रिया की वजह से ही सुसाइड जैसा बड़ा कदम उठाया। रिया ने सुशांत के पैसे और महंगा सामान गायब कर दिया। इतना ही नहीं पिता का आरोप है कि रिया ने सुशांत को आत्महत्या से लिए उकसाया। इसके बाद इस मामले की जाँच के लिए पटना पुलिस मुंबई पहुंच गयी।
खबर है कि पटना पुलिस ने सुशांत (sushant singh Rajput case) मामले की एक सिरे से जाँच शुरू कर दी है। लेकिन मुंबई पुलिस इस जाँच में पटना पुलिस की सहयोग करती नहीं दिखाई दे रही है। बीते दिन सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें पटना पुलिस रिक्शे में सफर करती दिख रही है। मुंबई पुलिस पटना से सुशांत मामले में जाँच के लिए आये अधिकारीयों की वाहन उपलब्ध करवाने जितनी मदद भी नहीं कर रही है। इस तस्वीर से वायरल होने के बाद से ही मुंबई पुलिस पर सवाल उठने लगे हैं। इतना ही सोशल मीडिया पर #shameonmumbaipolice हैशटैग भी चर्चा में चल रहा है। Read more:- रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट पर सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त ने लगाए संगीन आरोप
दरअसल बीते दिन पटना पुलिस सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के घर पूछताछ के लिए गयी थी। तभी पटना पुलिस को रिक्शे से सफर करते देखा गया। पटना पुलिस अंकिता के घर रिक्शे से पहुंची। पटना पुलिस को मुंबई में कोई भी सरकारी वाहन नहीं उपलब्ध करवाया गया। अंकिता के पूछताछ करने के बाद पटना पुलिस को गाड़ी को निकलता हुआ देखा गया। अंकिता लोखंडे ने ही पटना पुलिस को वापस जाने के लिए अपनी गाड़ी दी। जिसके बाद से ही मुंबई पुलिस को काफी ट्रोल किया जा रहा है।
बिहार पुलिस (Bihar police) मुंबई पहुंचने के बाद से ही सुशांत मामले (Sushant singh rajput case) की जाँच में जोरों से जुटी हुई है। अब तक बिहार पुलिस ने इस मामले में सुशांत से जुड़े 6 लोगों से पूछताछ की है। साथ बिहार पुलिस ने सुशांत की बहन नीतू सिंह से भी पूछताछ की है। अब बिहार पुलिस सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से पूछताछ करने की कोशिश कर रही है। ख़बर है कि रिया के अपने घर पर ना मिल पाने के कारण बिहार पुलिस अब तक रिया से पूछताछ नहीं कर पायी है।
ईडी ने सुशांत के कुक, बॉडीगार्ड व हेल्पर को पूछताछ के लिए अपने दफ्तर बुलाया
सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या मामले पर डॉक्टर संदेह, कहा- मेरी समझ से परे
Sushant Case: रिया चक्रवर्ती और बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की लिखित दलीलें
करणी सेना ने संजय राउत के खिलाफ सुशांत मामले में दर्ज करवाई शिकायत
Kangana Ranaut ने SSR केस को लेकर एक बार फिर मुंबई पुलिस पर साधा निशाना
सुशांत की बहन ने सीबीआई जांच के लिए जोड़े हाथ, कहा- हमें सच जानना है