Valentine Week 2026: फरवरी का महीना शुरू हो चुका है और फिजाओं में प्यार की खुशबू अभी से महसूस होने लगी है। कपल्स के लिए साल का सबसे खास समय यानी ‘वैलेंटाइन वीक’ (Valentine Week) बस कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है।
हर साल 7 फरवरी से 14 फरवरी तक चलने वाले इस ‘इश्क के त्योहार’ का इंतजार प्रेमी जोड़े पूरे साल करते हैं। अगर आप भी कन्फ्यूज हैं कि किस दिन कौन सा डे (Day) है और अपने पार्टनर को क्या गिफ्ट दें, तो परेशान न हों। हम आपके लिए लाए हैं पूरी Valentine Week 2026 की लिस्ट।
Valentine Week 2026 Full List (वैलेंटाइन वीक कैलेंडर)
प्यार का यह सप्ताह ‘रोज डे’ से शुरू होकर ‘वैलेंटाइन डे’ पर खत्म होता है। अपनी डायरी में ये तारीखें नोट कर लें:
- 7 फरवरी (शनिवार): Rose Day (रोज डे) – लाल गुलाब देकर इजहार-ए-ishq की शुरुआत करें।
- 8 फरवरी (रविवार): Propose Day (प्रपोज डे) – अगर दिल की बात कहनी है, तो इससे अच्छा दिन कोई नहीं।
- 9 फरवरी (सोमवार): Chocolate Day (चॉकलेट डे) – रिश्तों में चॉकलेट जैसी मिठास घोलने का दिन।
- 10 फरवरी (मंगलवार): Teddy Day (टेडी डे) – एक क्यूट सा टेडी देकर पार्टनर को स्पेशल फील कराएं।
- 11 फरवरी (बुधवार): Promise Day (प्रॉमिस डे) – उम्र भर साथ निभाने का वादा करने का दिन।
- 12 फरवरी (गुरुवार): Hug Day (हग डे) – एक जादू की झप्पी (Hug) से सारी नाराजगी दूर करें।
- 13 फरवरी (शुक्रवार): Kiss Day (किस डे) – प्यार की मुहर लगाने का दिन।
- 14 फरवरी (शनिवार): Valentine’s Day (वैलेंटाइन डे) – प्यार का सबसे बड़ा त्योहार।
Gift Ideas: पार्टनर को क्या दें गिफ्ट?
इस बार घिसे-पिटे गिफ्ट्स के बजाय कुछ ट्रेंडी और इमोशनल गिफ्ट्स ट्राय करें:
गर्लफ्रेंड/पत्नी के लिए (For Her):
- कस्टमाइज्ड ज्वेलरी: उनके नाम वाला पेंडेंट या ब्रेसलेट।
- स्किनकेयर हैम्पर: ब्रांडेड स्किन केयर प्रोडक्ट्स का कॉम्बो।
- स्मार्ट वॉच: अगर वो फिटनेस फ्रीक हैं।
- हैंडबैग: एक क्लासी हैंडबैग हमेशा बेस्ट ऑप्शन होता है।
बॉयफ्रेंड/पति के लिए (For Him):
- ग्रूमिंग किट: ट्रिमर, परफ्यूम और फेस वॉश का सेट।
- गैजेट्स: वायरलेस ईयरबड्स या ब्लूटूथ स्पीकर।
- वॉलेट और बेल्ट: लेदर का अच्छी क्वालिटी का वॉलेट।
- स्नीकर्स: अगर उन्हें जूतों का शौक है, तो ट्रेंडी स्नीकर्स गिफ्ट करें।
इस बार वीकेंड पर है वैलेंटाइन
सबसे खास बात यह है कि 2026 में वैलेंटाइन डे (14 फरवरी) शनिवार को पड़ रहा है। यानी आप बिना ऑफिस की टेंशन के पूरा दिन अपने पार्टनर के साथ बिता सकते हैं। तो देर किस बात की? अभी से तैयारी शुरू कर दें!
