Renault Duster 2026: भारतीय सड़कों पर ‘SUV कल्चर’ शुरू करने वाली लीजेंडरी गाड़ी Renault Duster की वापसी का इंतजार अब खत्म होने वाला है। साल 2025 के जाते-जाते ऑटोमोबाइल गलियारों से एक ऐसी खबर आई है, जिसने कार लवर्स के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 26 जनवरी 2026 (गणतंत्र दिवस) के खास मौके पर रेनो अपनी नई जनरेशन की डस्टर (New Gen Duster) से पर्दा उठा सकती है।
यह सिर्फ एक लॉन्च नहीं, बल्कि एक ‘वापसी’ है। नई डस्टर पुराने मॉडल से बिल्कुल अलग, ज्यादा बोल्ड और हाई-टेक फीचर्स से लैस होगी। आइए जानते हैं क्या खास होगा इस ‘बाहुबली’ एसयूवी में।
लुक ऐसा कि देखते रह जाएंगे
पुरानी डस्टर अपनी मजबूती के लिए जानी जाती थी, लेकिन 2026 मॉडल में ‘ग्लैमर’ का तड़का भी लगा है।
- डिजाइन: नई डस्टर का डिजाइन बॉक्सी और मस्कुलर है, जो इसे सड़क पर एक दमदार उपस्थिति (Road Presence) देता है।
- लाइट्स: इसमें आगे की तरफ Y-शेप की नई LED हेडलाइट्स और पीछे स्लीक टेललैंप्स दिए गए हैं।
- पहिए: बड़े अलॉय व्हील्स और ऊंचा ग्राउंड क्लियरेंस इसे ऑफ-रोडिंग का भी बादशाह बनाता है।
फीचर्स की भरमार: सनरूफ से लेकर ADAS तक
पुरानी डस्टर में फीचर्स की कमी खलती थी, लेकिन कंपनी ने इस बार कोई कसर नहीं छोड़ी है।
- पैनोरमिक सनरूफ: भारतीयों की पहली पसंद ‘बड़ी सनरूफ’ इसमें मिलने की पूरी उम्मीद है।
- इंटीरियर: 10-इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और प्रीमियम डैशबोर्ड।
- सेफ्टी: नई डस्टर में ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम), 6 एयरबैग्स और 360-डिग्री कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे।
इंजन: हाइब्रिड का धमाका
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए रेनो इसमें हाइब्रिड तकनीक ला रही है।
- उम्मीद है कि इसमें 1.6-लीटर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन मिलेगा, जो न सिर्फ दमदार पावर देगा बल्कि 20-25 kmpl तक का शानदार माइलेज भी दे सकता है।
- इसके अलावा एक 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प भी हो सकता है। (डीजल इंजन की उम्मीद कम है)।
कीमत: क्या होगी जेब पर भारी? (Renault Duster 2026 price in india)
रेनो डस्टर हमेशा से अपनी ‘किफायती कीमत’ के लिए जानी जाती है।
- अनुमानित कीमत: बेस मॉडल 10 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप मॉडल 18-19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जा सकता है।
- मुकाबला: इसका सीधा मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara और Mahindra Scorpio-N से होगा।
