मुंबई: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) और संगीतकार पलाश मुच्छल (Palash Muchhal) की जोड़ी, जो कुछ दिन पहले तक अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में थी, अब एक बड़े विवाद में घिर गई है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना को धोखा (Cheating) दिया है।

शादी टलने की खबरों के बीच, पलाश की एक अन्य महिला के साथ कथित पर्सनल चैट के स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद स्मृति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सगाई की सभी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं।

वायरल चैट में क्या है? (Viral Screenshots Scandal)

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit और X (Twitter) पर कुछ स्क्रीनशॉट जंगल की आग की तरह फैल रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह चैट पलाश मुच्छल और ‘Mary D’Costa’ नाम की एक महिला के बीच की है।

  • फ्लर्टिंग के आरोप: वायरल स्क्रीनशॉट्स में पलाश कथित तौर पर महिला की खूबसूरती की तारीफ करते, उसे ‘स्विमिंग’ (Swimming) और ‘स्पा’ (Spa) पर चलने के लिए कहते नजर आ रहे हैं।
  • लॉन्ग डिस्टेंस का बहाना: कथित चैट में जब महिला ने स्मृति मंधाना के बारे में पूछा, तो पलाश ने कथित तौर पर अपने रिश्ते को ‘लॉन्ग डिस्टेंस’ बताते हुए कहा कि वे “महीनों में एक बार मिलते हैं” और चीजें “काफी हद तक खत्म (Dead)” हैं।
  • वर्सोवा बीच मीटिंग: चैट में सुबह 5 बजे मुंबई के वर्सोवा बीच पर मिलने की बात भी लिखी गई है।

स्मृति मंधाना ने डिलीट की सगाई की तस्वीरें (Smriti Deletes Photos)

इस विवाद को हवा तब मिली जब फैंस ने नोटिस किया कि स्मृति मंधाना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पलाश मुच्छल के साथ वाली सगाई और प्रपोजल की सारी तस्वीरें और वीडियो डिलीट कर दिए हैं।

Featured

कुछ ही दिन पहले पलाश ने स्टेडियम में घुटनों पर बैठकर स्मृति को प्रपोज किया था, जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था। अब उस वीडियो का गायब होना फैंस को यह सोचने पर मजबूर कर रहा है कि “दाल में कुछ काला है”।

शादी टलने की असली वजह क्या? (Reason Behind Wedding Postponement)

आधिकारिक तौर पर, पलाश की बहन और सिंगर पलक मुच्छल (Palak Muchhal) ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि स्मृति के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण शादी को आगे बढ़ा दिया गया है। लेकिन, सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि “पिता की तबीयत खराब होने पर शादी टलती है, मंगेतर के साथ फोटो डिलीट नहीं की जाती।”

फैंस का फूटा गुस्सा (Social Media Reaction)

पलाश मुच्छल के खिलाफ सोशल मीडिया पर गुस्सा देखने को मिल रहा है। फैंस स्मृति मंधाना के समर्थन में उतर आए हैं।

  • एक यूजर ने लिखा, “अगर यह सच है, तो स्मृति ने एक बहुत बड़ी मुसीबत को टाल दिया (Dodged a bullet)।”
  • दूसरे यूजर ने लिखा, “स्मृति जैसी स्टार के साथ ऐसा करना शर्मनाक है।”