AAJ KA RASHIFAL: आज 22 नवंबर 2025, शनिवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। चूंकि आज शनिवार है, इसलिए यह दिन कर्मफल दाता शनि महाराज को समर्पित है।

आज चंद्रमा अपनी राशि बदलकर देवगुरु बृहस्पति की धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं। चंद्रमा और गुरु का यह संयोग कई राशियों के लिए भाग्य और आध्यात्मिक उन्नति के द्वार खोल रहा है। मेष, वृश्चिक, मकर और मीन राशि वालों के लिए यह दिन पदोन्नति, धन लाभ और व्यापार में सफलता लेकर आया है।

आइए जानते हैं, सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशिफल (Aries)

आज का दिन आपके लिए शुभ और सफलता से भरा होगा। आय में अच्छा इजाफा देखने को मिलेगा और सभी तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद ले पाएंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा, जिससे लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आज धार्मिक कार्यों पर खर्च होने की संभावना है।

Featured

  • उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें।

वृषभ राशिफल (Taurus)

आज काम की गति थोड़ी धीमी रहेगी, लेकिन आपका धैर्य ही आपकी ताकत बनेगा। परिवार में आज शांति और आराम का माहौल रहेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। किसी चीज की खरीदारी का मन बनेगा, लेकिन अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में आने के संकेत हैं।

  • उपाय: आज गाय को हरी घास खिलाएं।

मिथुन राशिफल (Gemini)

आज आपकी कम्यूनिकेशन स्किल्स (संचार कौशल) आज चमकेंगी। ऑफिस में आपकी बात सुनी और मानी जाएगी, जिससे मान सम्मान में वृद्धि होगी। नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी और यात्रा के योग भी बन रहे हैं। परिजनों से सुख साझा करेंगे।

  • उपाय: शनि मंदिर में काले तिल का दान करें।

कर्क राशिफल (Cancer)

आज का दिन भावनात्मक रूप से सशक्त दिखाई देगा। पैसों की स्थिति सुधरने के संकेत हैं और कोई रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार में किसी से दिल की बात करने का मौका मिलेगा। हालांकि, अधिक काम के दबाव के कारण हल्की थकान या सिरदर्द संभव है।

  • उपाय: पक्षियों को दाना डालें।

सिंह राशिफल (Leo)

आज आत्मविश्वास आपकी सबसे बड़ी शक्ति है, लेकिन जल्दबाजी न दिखाएं। मन में असंतोष और बेचैनी महसूस हो सकती है। कारोबार में किसी भी निवेश के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। परिवार में किसी महिला की सेहत खराब हो सकती है। धैर्य और विनम्रता से काम लें।

  • उपाय: भगवान सूर्य को जल अर्पित करें और चंदन की खुशबू लगाएं।

कन्या राशिफल (Virgo)

आज का दिन मिलाजुला रहने वाला होगा। आपको धैर्य और संयम रखते हुए किसी काम को करना है। परिवार में किसी तरह का मांगलिक कार्यक्रम का संयोग बन सकता है। आज के दिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करना होगा, अन्यथा बजट खराब हो सकता है।

  • उपाय: हनुमान जी के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

तुला राशिफल (Libra)

मार्केटिंग, लेखन और संचार से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। छोटी व्यावसायिक यात्राएँ सफल होंगी। प्रेम संबंधों में आज अच्छा सहयोग मिलेगा, लेकिन अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें, अन्यथा गलतफहमी हो सकती है।

  • उपाय: आज गरीबों को भोजन कराएं।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio)

आज महत्वपूर्ण कार्यों को बढ़ावा मिलेगा। घर परिवार में अनुकूलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा और इच्छित परिणामों से उत्साहित रहेंगे। लाभ व्यापार में सुधार बना रहेगा और आर्थिक मामलों में प्रभावी रहेंगे। चहुंओर सफलता के संकेत हैं।

  • उपाय: शनि देव के मंत्रों का जाप करें।

धनु राशिफल (Sagittarius)

आज चंद्रमा आपकी ही राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। शुभ कार्यों को गति देंगे। लोकप्रियता और साख बढ़ेगी। वरिष्ठों से मुलाकात होगी और योजनाएं सफल होंगी। चहुंओर सफलता संभव होगी।

  • उपाय: आज किसी ब्राह्मण को पीली वस्तु का दान करें।

मकर राशिफल (Capricorn)

आज वाणिज्यिक कार्यों में उछाल की स्थिति बनी रहेगी। करियर व व्यावसायिक कार्यों में अनुकूलन रहेगा। आर्थिक वाणिज्यिक कार्य सधेंगे। विभिन्न कार्यों को गति देंगे। निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी और कार्यों में तेजी बनाए रखेंगे।

  • उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशिफल (Aquarius)

आज करियर-कारोबार में उन्नति के योग बन रहे हैं। धन लाभ के अवसरों में आपको विशेष लाभ मिलेगा और कोई इच्छा पूरी हो सकती है। सहकर्मियों से अच्छा तालमेल बनाकर चलना होगा। हालांकि, पेट संबंधी कोई परेशानियां हो सकती हैं।

  • उपाय: आज नीले रंग के वस्त्र धारण करें।

मीन राशिफल (Pisces)

आज आपकी वित्तीय सफलता का प्रतिशत ऊंचा बना रहेगा। लाभ और प्रभाव पर बल देंगे। पद प्रतिष्ठा बढ़त पर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में श्रेष्ठ परिणाम बनेंगे और सहयोगियों पर भरोसा बढ़ेगा। आपको इच्छित सफलता मिलने के योग हैं।

  • उपाय: शिवजी का जलाभिषेक करें।