Karan Deol Wedding: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की बेटे करण देओल (Karan Deol) की शादी होने जा रही है। और कपल के प्रीवेडिंग फंक्शन 2 दिन पहले ही शुरू हो चुके थे। वहीं बीते दिनों कपल का संगीत फंक्शन था। इस फंक्शन में परिवार और दोस्तों ने जमकर रौनक जमाई। सनी देओल, धर्मेंद्र, बॉबी और अभय देओल ने तो पार्टी में रंग मजा दिया।

वहीं हाल ही में एक वीडियो बॉलीवुड के नामी सितारे रणवीर सिंह का वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह करण के संगीत में नाचने के साथ ही कुछ ऐसा कर देते हैं जिसके बाद सभी मेहमानों की निगाहें उनपर ही टिक जाती हैं।

रणवीर ने करण को गोद में उठाकर किया भांगड़ा

बता दें कि करण देओल (Karan Deol) के सभी शादी के फंक्शन में रणवीर सिंह और उनका परिवार नजर आया है। मेहंदी हो या संगीत परिवार ने जमकर रौनक जमाई है। हाल ही में रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह पहले तो जमकर नाचते नजर आते हैं, लेकिन अगले ही पल वे करण देओल को गोद में उठा लेते हैं।

Featured

यह नजारा देखने लायक होता है। करण की होने वाली दुल्हनिया भी उन्हें देखती रह जाती हैं। बता दें कि इस वीडियो पर फैन्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां एक फैन ने कहा मस्ता मौला एक्टर है रणवीर तो वहीं दूसरे ने कहा रौनक जमा ही पार्टी में।

कुछ ऐसा रहा करण देओल का फिल्मी करियर

करण देओल (Karan Deol) के करियर की बात करें तो करण देओल ने साल 2019 से पल पल दिल के पास फिल्म से अपना करियर शुरू किया था। हालांकि उनकी यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। बता दें कि इस फिल्म का डायरेक्शन सनी देओल ने किया था। इस फिल्म के अलावा वे वेल्ले में नजर आए थे, लेकिन उनकी ये फिल्म भी दर्शकों के दिलों में अपनी जगह नहीं बना पाई। बता दें कि इस फिल्म के अलावा वे अपने 2 को लेकर सुर्खियों में हैं।