Anushka Sen Bold Photos: कभी बालवीर फिल्म में चाइल्ड आर्टिस्ट का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस अनुष्का सेन अब बड़ी हो गई हैं। एक्ट्रेस अपनी बोल्ड फोटोज से लगातार फैंस का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। फोटोज में अनुष्का ब्लैक कलर के स्विमिंगशूट में नजर आ रही हैं। उन्होंने स्विमिंग पूल में अलग-अलग पोज में फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं। फोटोज के साथ अनुष्का ने कैप्शन में लिखा- ‘बस स्विमिंग करते रहिए।’
अनुष्का सेन ने जैसे ही अपनी ये लेटेस्ट फोटोज शेयर की उनकी तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा- आप बेंगलुरु का टेम्प्रेचर बढ़ा रही हैं। एक दूसरे शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा- कोई इतना हसीन कैसे हो सकता है। इसके अलावा फैंस फायर और हार्ट इमोजी शेयर कर रहे हैं। फोटोज को कुछ समय में ही 4 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। अनुष्का सेन अब टीवी के अलावा फिल्मों की तरफ अपना रुख कर रही हैं।
एक्ट्रेस साल 2023 में फिल्म एम आई नेक्स्ट में नजर आईं। 20 साल की उम्र में ही उन्होंने बॉलीवुड में लीड रोल पा लिया। इससे पहले वे साल 2021 में खतरों के खिलाड़ी शो में नजर आईं। इस शो के अलावा वे बाल वीर और झांसी की रानी जैसे पॉपुलर टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं।
 
				 
															 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								