आगरा में मेट्रो रेल के लिए दूसरे कॉरिडोर में अब सिंगल पिलर तकनीक से ऐलिवेटिड स्टेशन बनाए जाएंगे। आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक दूसरे कॉरिडोर में कुल 15 ऐलिवेटिड स्टेशन बनाए जाने हैं। इन स्टेशनों का निर्माण अब इसी तकनीक से किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा आगरा में दूसरे कॉरिडोर में लोगों की सहूलियत के लिए इस तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। अब केवल मीडियन में पिलर तैयार ऐलिवेटिड स्टेशनों बनाए जाएंगे। शहर में एमजी रोड पर दूसरे कॉरिडोर के प्रथम 7 स्टेशन (आगरा कैंट से संजय प्लेस तक) के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है।

दरअसल अक्सर 3 ग्रिड में पिलर का निर्माण कर ऐलिवेटिड मेट्रो स्टेशनों का निर्माण किया जाता है। इस तकनीक में पहले तीन ग्रिड में स्टेशन के आकार के अनुसार पिलर का निर्माण किया जाता है। उसके बाद प्रत्येक ग्रिड में हॉरिजोंटल बीम का निर्माण कर कॉनकोर्स और उसके प्लेटफॉर्म लेवल का निर्माण किया जाता है।

यूपी मेट्रो द्वारा कॉन्कोर्स निर्माण के लिए डबल टी गर्डर का प्रयोग किया जाता है। वहीं, सिंगल पिलर तकनीक में एक ग्रिड (मध्य ग्रिड) में ही पिलर्स का निर्माण कर स्टेशन तैयार किया जाता है।

Featured

सिंगल पिलर से जगह कम घिरेगी

सिंगल पिलर तकनीक के स्टेशन निर्माण हेतु पिलर के सबसे ऊपरी हिस्से में ज्यादा लंबी बीम लगाई जाती है। जो कोनकोर्स और प्लेटफार्म दोनों के ढांचे को दोनों तरफ से सहारा देने में सक्षम होती है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में यह तकनीक बेहद कारगर रहती है। क्योंकि इस तकनीक के प्रयोग से न सिर्फ कम जगह में आसानी से निर्माण होता है। बल्कि इससे ट्रैफिक भी काम प्रभावित होता है। इसके साथ ही भविष्य में सड़क चौड़ीकरण कार्य में भी कोई बाधा नहीं आती एवं कॉरिडोर भी बेहद आकर्षक दिखता है।

इन स्थानों पर बनाए जाएंगे स्टेशन

आपको बता दे आगरा कैंट से कालिंदी विहार के बीच बनने वाले दूसरे कॉरिडोर में कुल 15 एलिवेटेड स्टेशन का निर्माण किया जाना है। इस कॉरिडोर की मदद से यमुना पार क्षेत्र के निवासी आसानी से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन सहित शहर के अन्य महत्वपूर्ण स्थान पर आ जा सकेंगे।

  1. आगरा कैंट
  2. सदर बाजार
  3. प्रतापपुरा
  4. कलेक्ट्रेट ( फ्यूचर स्टेशन- सुभाष पार्क)
  5. आगरा कॉलेज
  6. हरीपर्वत
  7. संजय प्लेस
  8. एमजी रोड
  9. सुलतानगंज
  10. कमला नगर
  11. रामबाग
  12. फाउंड्री नगर
  13. नवीन गल्ला मंडी
  14. कालिंदी विहार